Connect with us

वाराणसी

मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल समिति के द्वारा बाट माप अधिकारी एवं ए.सी.पी. कैण्ट संग व्यापारिक गोष्ठी

Published

on

वाराणसी| मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल समिति द्वारा बाट माप विभाग के जिला प्रभारी एनपी दुबे तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट मनीष कुमार शांडिल्य के साथ ‘व्यापारी गोष्ठी’ का आयोजन अध्यक्ष मृत्युन्जय सोनकर के नेतृत्व मे व्यापार मंडल क्षेत्र के आशियाना बैंक्वेट लॉन मे आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम मे व्यापारी से संबंधित बाट माप जानकारी अधिकारी के माध्यम से दिया गया, उसी क्रम में उनकी समस्याओं के बारे में सुना गया और समाधान भी बताया गया।
मनीष कुमार शांडिल्य सहायक पुलिस आयुक्त कैंट ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष जानकारी देते हुए कहा की सभी व्यापारी अपने दुकान में कैमरा अवश्य लगवाएं और दुकान बंद करते समय सटर को सही तरीके से एक बार अवश्य चेक कर ले| छोटी सी कोई घटना होती है तो तुरंत अपने नजदीकी चौकी में जाकर जानकारी दें, जिससे की बड़ी घटना को रोका जा सके साथ हीं व्यापार मंडल के मांगपर थाने स्तरपर इंस्पेक्टर के साथ व्यापार मंडल के साथ व्यापारियों की मासिक बैठक शुरू करने की घोषणा किए, इसमें कहां गया कि इस कदम से व्यपारी और पुलिस विभाग में तालमेल बनेगा और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने मे व्यापारियों का मदद मिलेगा जिससे क्राइम पर कन्ट्रोल किया जा सकता है। जिसका व्यापार मंडल के साथियों ने ताली बजाकर स्वागत किया ।
संरक्षक राज बहादुर सोनकर, वरिष्ठ सदस्य सरोज कुमार, विजय नारायण वर्मा के सवालों के जवाब मे देते हुए बाट विज्ञान विभाग के जिला प्रभारी एन.पी. दुबे ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया कि व्यापारी भय मुक्त होकर व्यापार करें हमारे विभाग की तरफ से किसी भी व्यक्ति को चालान करने का अधिकार नहीं दिया गया हैं केवल और केवल इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मैनुअल कांटा को रिन्यूअल करने का अधिकार दिया गया है वो भी मामुली शुल्क पर हमारे पास 40रिन्यूअल कर्ता है अगर मे व्यापारियों को लगता है कि शुल्क ज्यादा है तो उससे ना करायें व्यापारी किसी एक से कराने को बाध्य नहीं है। व्यापारी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष या हमारे आफिस मे हमसे सम्पर्क कर हमारे अन्य रिन्यूअलकर्ता से कम से कम शुल्क पर करा सकते है। कार्यक्रम के पुर्व मे ही व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीयों ने गोष्ठी के अतिथि मनीष कुमार शान्डिल्य ACP कैण्ट व बाट विज्ञान के जिला प्रभारी एन.पी.दुबे का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिन्नदन किए।
कार्यक्रम का संचालन मंचदुतम के वरिष्ठ कलाकार अजय रौशन द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन संयुक्त रुप से महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन लता मौर्य और प्रभारी अनीता पटेल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक अध्यक्ष:-मृत्युंजय सोनकर, कंचन मौर्य, अनीता पटेल, मुकुंद सेठ, संग्राम सिंह पटेल, विनोद शर्मा, सरोज कुमार, डा0 ओ. पी. सिंह, संरक्षक मंडल भोला नाथ पटेल, महेश्वर सिंह, राज बहादुर सोनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष अंकुर यादव, शशांक यादव, राजकुमार सोनकर, मंत्री नीरज सिन्हा व महामंत्री किशन सेठ, रमेश उपाध्याय, डा0 शेषनाथ , खुनखुन पटेल के साथ व्यापार मंडल के महिला एवं पुरुष व्यापारियों की भारी संख्या मे मौजूद रहे|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa