Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर में सरदार पटेल जयंती की जिला योजना बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

विद्यालयों और पार्कों में प्रतियोगिताएंस्क्रिप्ट:मीरजापुर, 25 अक्टूबर 2025 – भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह की जिला योजना बैठक सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बताया गया कि जयंती समारोह के दौरान प्रत्येक बूथ पर पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण और उनके व्यक्तित्व पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक तीन चरणों में “सरदार @150 यूनिटी मार्च” आयोजित की जाएगी। इसमें लोकसभा पदयात्रा, रोड यात्रा और राष्ट्रीय पदयात्रा शामिल हैं। इसके साथ ही ‘रन फॉर यूनिटी’, विद्यालयों में निबंध, भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

Loading...

इस अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां सुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, क्षेत्रीय मंत्री गुलाब पासी सहित कई वरिष्ठ नेता और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page