Connect with us

पूर्वांचल

मीरजापुर में मनाया गया डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

Published

on

मीरजापुर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस जिला कार्यालय के सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने किया।

जिले के सभी 24 मंडलों में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा साहब और भारतीय संविधान पर चर्चा की गई। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बाबा साहब के योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी, कौशल श्रीवास्तव, लाल बहादुर सरोज, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. महानारायण भारती, संतोष, आशुतोष गौतम, विमलेश गौतम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, पं. भावेश शर्मा, तथा रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक वीरेंद्र कुमार मौर्य और कमलचंद मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा बनाए गए संविधान की महत्ता पर जोर दिया।जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page