Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर पुलिस ने स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यशाला कर छात्रों को किया सतर्क

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर में साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना मीरजापुर की टीम ने 28 नवम्बर 2025 को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, तरकापुर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM) के क्रम में हुई इस कार्यशाला में अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि साइबर अपराध क्या होता है, इसके प्रकार क्या हैं और इनसे बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियाँ अपनानी चाहिए।

टीम ने डिजिटल गिरफ्तारी जैसे नए साइबर अपराधों के तरीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी। ऑनलाइन खरीदारी में होने वाली ठगी, टेलीग्राम ऐप के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, UPI, वॉलेट और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े अपराधों को समझाते हुए छात्रों को बताया गया कि साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय हेल्प नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज की जा सकती है।

Loading...

कार्यक्रम में छात्रों को महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देशों वाला पंपलेट भी वितरित किया गया।साइबर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक राम नरायन राम, उप-निरीक्षक अरविन्द यादव, आरक्षी अनु आनंद और साइबर वॉलंटियर रंजीत यादव की टीम ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page