Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर अस्पताल चौकी के सामने वाहनों की अराजकता, पुलिस लापरवाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर अस्पताल पुलिस चौकी के चारों तरफ आए दिन बड़ी संख्या में बाइक खड़ी दिखाई दे रही हैं। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और तीमारदारों का आरोप है कि चौकी के सामने वाहनों की इस भारी भीड़ के कारण पुलिस समय पर किसी भी घटना पर कार्रवाई नहीं कर पाती।मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि कभी-कभी किसी महिला का पर्स छिनने या आपसी विवाद जैसी घटनाओं में भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाती।

भारी संख्या में बाइक खड़ी होने के कारण चोर आसानी से मौके से फरार हो जाते हैं। वहीं, अस्पताल में भीड़-भाड़ के बीच छोटे-मोटे झगड़े भी देखते हुए पुलिस कार्रवाई नहीं करती।तीमारदारों का कहना है कि चौकी के पास बाइक स्टैंड के स्वामी के साथ मिलकर जानबूझकर बाइकों को चौकी के चारों तरफ खड़ा करवाया जाता है, जिससे अवैध वसूली की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

Loading...

इस मामले पर शहर कोतवाली अध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि अब चौकी के सामने मरीजों और तीमारदारों की बाइक खड़ी नहीं होने दी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page