वाराणसी
मिसेज उत्तर प्रदेश 2025 का खिताब वंदना शर्मा के नाम
Loading...
Loading...
वाराणसी। लंका डाफी मार्ग स्थित एक होटल के सभागार में ग्लैमर्स प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस, मिसेज और किड्स इंडिया यूनिवर्स सीजन 6 का फिनाले बेहद उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य आशुतोष सिंहा और सायना चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में कानपुर की वंदना शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज उत्तर प्रदेश 2025 का खिताब अपने नाम किया।
सम्मान मिलने के बाद वंदना शर्मा ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पति और परिवार का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हर कदम पर उन्हें प्रेरणा दी और आत्मविश्वास बढ़ाया। वंदना ने यह भी बताया कि उनके परिवार को बनारस शहर से जो सम्मान और पहचान मिली है, उसे आगे ले जाना उनका लक्ष्य है।
Loading...
उनके अनुसार, उनका परिवार वर्षों से संगीत से जुड़ा रहा है और “सीताराम सितारियां” के नाम से बनारस में जाना जाता है। उनके पति पियूष शर्मा न केवल संगीत के क्षेत्र में बल्कि व्यापार और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से भी परिवार की पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस कार्यक्रम के आयोजन में शाहबान खान, नीतू सिंह, आदिल एमएम खान, राहुल गुप्ता, प्रियांशु प्रिए और दिशिका सिंह की अहम भूमिका रही।
Continue Reading
