Connect with us

गोरखपुर

मिशन शक्ति : बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन, सरकारी सेवाओं की दी गई जानकारी 

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के दक्षिणांचल में स्थित बेलघाट थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मुकारिमपुर में रविवार को ग्राम प्रधान के सहयोग से बहु बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आशा बहू ,कृषि सखी, वी सी सखी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थिति रही।

मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बच्चियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे  मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन से अवगत कराते हुए  विमेन पावर लाइन 1090, एम्बुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्प लाइन 102 , मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 , चाइल्ड लाइन 1098 , पुलिस आपातकालीन सेवा 112 , साइबर हेल्प लाइन 1930, महिला हेल्प लाइन 181, अग्निशमन सेवा 101आदि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी देते हुए साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया गया।

Loading...

साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  बेलघाट थाने की मिशन शक्ति की टीम महिला कांस्टेबल प्रीति दुबे, एस.आई. आशीष  त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page