मऊ
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
Loading...
Loading...
मऊ। जनपद मऊ में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112 और 1076 की जानकारी दी गई और किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
Loading...
अभियान का उद्देश्य महिलाओं के बीच आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का माहौल तैयार करना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को बताया गया कि वे बेझिझक इन हेल्पलाइनों का उपयोग करें और निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करें या शिक्षा प्राप्त करें। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी दी गई।
Continue Reading
