Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति : पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति-05” अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस बल द्वारा मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त कर मिशन शक्ति के संदेश को आमजन तक पहुँचाया गया।

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों में महिला जनप्रतिनिधियों से संवाद एवं मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण व चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की।

अभियान के दौरान वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल-नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति/धर्म को इंगित करने वाले प्रतीक चिन्ह अंकित करने, तथा स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

Advertisement

थाना कासिमाबाद के ग्राम उपधि में मिशन शक्ति-05 के तहत महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 (वुमेन हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड केयर), 181 (घरेलू हिंसा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन), 102/108 (एम्बुलेंस) शामिल हैं। साथ ही शिकायत पेटिका की जानकारी भी साझा की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page