Connect with us

राज्य-राजधानी

मिशन शक्ति: गायघाट इंटर कॉलेज में बेटियों को मिला सुरक्षा का मंत्र

Published

on

कलवारी (बस्ती)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र सिंह ने मिशन शक्ति केंद्र की टीम के साथ गुरु शरण पाल जनता इंटर कॉलेज गायघाट में पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया।
    
इस दौरान छात्राओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल रहे। अधिकारियों ने छात्राओं को विषम परिस्थिति में इन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया समझाई।

   
कार्यक्रम में आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए तथा छात्राओं को अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि छात्राओं को हर परिस्थिति में निर्भीक रहकर अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page