गोरखपुर
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
Loading...
Loading...
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। जी.पी. इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल बिसुनपुरा, हरपुर-बुदहट में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक विशाल यादव, श्याम यादव, केशव कुमार, आनंद दूबे, महिला कांस्टेबल अनीता गौड़, प्रियंका मौर्या की टीम ने “सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश, सशक्त देश” के अंतर्गत नारी जागरूकता के टिप्स दिए।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, एंबुलेंस सेवा 108, प्रसव संबंधी एंबुलेंस 102, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
Loading...
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आनंद दूबे ने किया। इस अवसर पर सुशील कुमार दूबे, विकास शुक्ल, चंचल शुक्ला, करिश्मा, उदिता दूबे, उपमा अग्रवाल सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
Continue Reading
