मिर्ज़ापुर
मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर मिर्जापुर पुलिस का जोर
नौ विशेष ऑपरेशनों के तहत मिर्जापुर में चला व्यापक जागरूकता अभियान
मिर्जापुर पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान (फेज-5) के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक “अभिनन्दन” के निर्देशन में महिला बीट आरक्षियों, एंटी रोमियो टीमों और पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख स्थलों जैसे बाजारों, मॉल, स्कूलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और ग्रामीण इलाकों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

विशेष अभियान फेज-5 के तहत चलाए गए 9 विशेष ऑपरेशन:
1. ऑपरेशन गरुड़
2. ऑपरेशन शील्ड
3. ऑपरेशन डिस्ट्रॉय
4. ऑपरेशन बचपन
5. ऑपरेशन खोज
6. ऑपरेशन मजनू
7. ऑपरेशन नशा मुक्ति
8. ऑपरेशन रक्षा
9. ऑपरेशन मुक्ति

महिलाओं और बालिकाओं को दी गई जानकारी:
सरकारी योजनाएँ:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, आदि।
कानूनी प्रावधान:
बाल विवाह रोकथाम, पाक्सो एक्ट और महिला उत्पीड़न से जुड़ी कानूनी जानकारी दी गयी। इसके अलावा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचने के लिए उपाय बताया गया।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
1930: साइबर हेल्पलाइन
1090: वीमेन पावर लाइन
181: महिला हेल्पलाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
108: एम्बुलेंस सेवा
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
102: स्वास्थ्य सेवा
गुड टच-बैड टच पर जागरूकता:
छोटे बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया गया और किसी समस्या की स्थिति में अभिभावकों या पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
