Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में विजयादशमी मेला में बने राम चबूतरा पर नहीं विराजे राम, लक्ष्मण और हनुमान

Published

on

Loading...
Loading...

स्थानीय पुलिस ने स्थान को विवादित बता पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ रोक लगाया

वाराणसी। मिर्जामुराद के बंग्लाचट्टी स्थित शिवमंदिर पर विजयादशमी के अवसर पर सैकड़ों वर्षों से आयोजित होने वाला परंपरागत मेला इस बार पुलिस की रोक के कारण आयोजित नहीं हो सका। जिससे मेले के क्षेत्र में बने राम चबूतरा पर राम, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों को स्थापित नहीं किया जा सका। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही, क्योंकि लंबे समय से चली आ रही परंपरा इस बार टूट गई।

जानकारी के अनुसार, शिवमंदिर परिसर में पिछले लगभग दस वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन इस बार पूजा समिति के भीतर वर्चस्व को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। दुर्गा पूजा पंडाल के लिए दो अलग-अलग पक्षों द्वारा अनुमति के लिए आवेदन किए जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गई जिससे मारपीट की आशंका जताई गई। परिणामस्वरूप, पुलिस प्रशासन ने निर्माणाधीन गेट और तंबू को हटवाते हुए मेले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया।

Advertisement

इस विवाद के चलते विजयादशमी मेले का आयोजन प्रभावित हुआ और राम चबूतरा पर इस वर्ष झांकी स्थापित नहीं हो सकी। मेला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और वातावरण वीरान जैसा हो गया। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए एडीसीपी (गोमती जोन) और एसीपी (राजातालाब) लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे। अंततः दशमी मेले को दूसरे स्थान पर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर आयोजित कर संतोष करना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page