वाराणसी
मिर्जामुराद में धड़ल्ले से कट रहे हरे पेड़
Loading...
Loading...
मिर्जामुराद (वाराणसी)। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक ओर जहां बड़े पैमाने पर पौधरोपण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी है। सोमवार को करधना गांव में खुलेआम हरे पेड़ की कटाई का मामला सामने आया।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े हरे पेड़ों पर आरी चला रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि इस संबंध में अधिकारियों से जवाब मांगने पर वन विभाग और पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्रामीणों ने अवैध कटान पर रोक लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Continue Reading
