Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद । क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव स्थित रिंग रोड पर गुरुवार की रात डीसीएम ट्रक से असंतुलित हो बाइक सवार भीड़ गंभीर रूप से 2 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय ने दोनों घायलों को इलाज हेतु खजूरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
मिर्जामुराद क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अजय केसरी (उम्र 25 वर्ष) अपने एक साथी सुरेंद्र बेनवंशी (उम्र 38 वर्ष) के साथ एक ही बाइक पर सवार हो रखौना की तरफ जा रहे थे कि खड़ी डीसीएम में असंतुलित हो दोनो बाइक सवार भिड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी ओर क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव स्थित मिर्जामुराद निगतपुर रोड पर बाइक और साइकिल में भिड़ंत हो गई। जिसमें मिर्जापुर जिले के कछवा बाजार थाना अंतर्गत ब्यासपुर गांव निवासी राजेंद्र उम्र 46 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल अवस्था में इलाज हेतु खजूरी स्थित एक निजी नर्सिंग में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page