Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में संचारी रोगों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ मंगलवार को मिर्जापुर जिले में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अपरमुख्य एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से हुई।

जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान की शपथ दिलाई गई और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान के तहत नगरपालिका परिषद मिर्जापुर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित बीमारियों के वाहक को नियंत्रित करने हेतु फॉगिंग मशीन और एंटी-लार्वल मशीन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पंपलेट वितरित किए गए।

Advertisement

रैली के आरंभ से पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संक्षिप्त चर्चा आयोजित की गई, जिसमें आमजन के सहयोग से वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम की अपील की गई। विशेष रूप से सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग और अन्य बचाव उपायों पर जागरूकता फैलाई गई।

अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल वेक्टर बॉर्न डिजीज अधिकारी डॉ. लालजी गौतम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। जिला मलेरिया अधिकारी संजय कुमार द्विवेदी एवं समस्त वीबीडी अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मिर्जापुर से प्रारंभ होकर मंडलीय चिकित्सालय, मिर्जापुर में संपन्न हुई। समापन के अवसर पर रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया। यह अभियान जनसहभागिता और स्वास्थ्य विभाग के समर्पण से संचारी रोगों पर नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page