Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर : गुरु पूर्णिमा पर संतों और आचार्यों का हुआ भव्य सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर नगर में आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा पूज्य साधु-संतों, कथावाचकों, महंतों, पुजारियों और शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सत्ती रोड स्थित पशुपति बुढ़ेनाथ मंदिर में महंत योगानंद गिरी को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं, नारघाट स्थित मां काली मंदिर में पुजारी पंडित बलराम नारायण गोस्वामी को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा नटवा स्थित श्री अभया आश्रम में महंत स्वामी उदयानंद सरस्वती को सम्मानित किया गया। गैवीघाट हनुमान मंदिर में पुजारी रामानुज दास को भी अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गुरु पूर्णिमा पर्व अभियान में नगर मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष, मंत्री और अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए और नगर के विभिन्न मंदिरों में जाकर संतों और गुरुजनों का सम्मान किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page