Connect with us

बलिया

माल्देपुर और चांदपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। माल्देपुर और चांदपुर में बाढ़ निरोधात्मक तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जलशक्ति मंत्री पहुंचे। उनके साथ परिवहन मंत्री भी मौजूद रहे। माल्देपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

मंत्री ने चांदपुर में सरयू नदी तट पर चल रहे कार्यों को देखा और कहा कि नदियों के जलस्तर बढ़ने से पहले सभी निरोधात्मक गतिविधियां पूरी हो जानी चाहिए। माल्देपुर और चैनछपरा क्षेत्रों में भी प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों को प्राथमिकता पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वर्तमान में खेतों की जोताई-बोवाई का समय है, इसलिए नहरों में पानी की निरंतर और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। टेल तक पानी पहुंचे, यह सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है।

यदि कहीं नहर में पानी न पहुंचने की शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक संजय यादव, सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, अरुण सिंह बंटू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस का उद्घाटन

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर में सिंचाई विभाग के नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page