Connect with us

गोरखपुर

मालहनपार को मिली सुरक्षा की सौगात, वर्षों बाद साकार हुआ पुलिस चौकी का सपना

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के दक्षिणांचल के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मालहनपार में वर्षों से प्रस्तावित पुलिस चौकी का सपना आखिरकार साकार हो गया। मालहनपार चौराहा स्थित गोपालपुर–खजनी–बांसगांव को जोड़ने वाले जीरो प्वॉइंट के बीच नवस्थापित पुलिस चौकी का उद्घाटन सीओ बांसगांव द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नई पुलिस चौकी की स्थापना से मालहनपार सहित आसपास के गांवों को सुरक्षा का मजबूत आधार मिलेगा। अब कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस सहायता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। क्षेत्रवासियों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीओ बांसगांव ने कहा कि चौकी के सक्रिय होने से पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी, जिससे अपराधियों में भय और जनता में विश्वास कायम होगा। यह पहल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page