Connect with us

गोरखपुर

मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपार निवासी हेमलता पत्नी गिरिजेश, उम्र लगभग 38 वर्ष, बीते 20 फरवरी 2026 को अपने मामा के घर खजनी से पति गिरिजेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव चांदपार लौट रही थीं। इसी दौरान कटघर-बुदहट मार्ग पर स्थित बिगही पेट्रोल पंप के पास बने ठोकर पर मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।

परिजनों द्वारा घायल हेमलता को सहजनवां अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।

Loading...

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे दो बच्चे और एक बच्ची छोड़ गई हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page