Connect with us

गोरखपुर

मारपीट से बचने को नदी में कूदा युवक, तलाश के बाद मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के पीपीगंज क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पीपीगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 15, मुंशी प्रेमचंद नगर भर्वल निवासी शैलेश कुमार यादव उर्फ पिंटू (32 वर्ष) की रोहिणी नदी में कूदने के बाद तलाश की जा रही थी।

सोमवार शाम वह अपने तीन दोस्तों और एक 40 वर्षीय महिला के साथ जंगल कोड़िया स्थित नावका टोला के पास रोहिणी नदी किनारे गया था। शराब पीने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने कथित रूप से उसकी पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए युवक ने नदी में छलांग लगा दी।

Loading...

घटना के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी रही। मंगलवार सुबह से NDRF/SDRF की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। आखिरकार रोहिणी नदी के गहरे पानी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, महिला से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो डिलीट करने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस अस्नाई (प्रेम प्रसंग) के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पीछे पत्नी और तीन बेटियां हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page