Connect with us

वाराणसी

मारपीट में घायल युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जिले के रामनगर क्षेत्र में मारपीट में घायल चंदन चौहान (26) की मंगलवार सुबह ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बीते शुक्रवार को कुंआ पर सामान रखने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद से शुरू हुई थी।

युवक की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे थाने पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप है कि पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है और अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

Loading...

बीते शुक्रवार को नगर के गोलाघाट वार्ड में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विपक्षियों ने बैट और डंडे से हमला कर चंदन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बचाव करने आई उसकी मां और पत्नी को भी पीटा गया।

मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजन और मोहल्ले के लोग थाने में धरने पर बैठे हैं। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास करती रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page