Connect with us

अपराध

मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के के चोलापुर स्थित अटेसुआ गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। दो पक्षों के बीच पहले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले और फिर इस विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। घटना में एक युवक हाथ में तमंचा लेकर सामने आया और विपक्षी गुट पर गोली चला दी जिससे 35 वर्षीय मरजाद राजभर के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में जमीन पर गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया। तीन अन्य लोग भी फायरिंग के दौरान बाल-बाल बचे।

गोलीबारी की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल मरजाद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।फायरिंग करने वाला युवक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम अब हमलावरों की तलाश में गांव में दबिश दे रही है और घटनास्थल पर छानबीन जारी है।

Loading...

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश इस झड़प का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page