गोरखपुर
मानवाधिकार संगठन ने मिष्ठान्न बांटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

गोरखपुर। दीपोत्सव के पावन अवसर पर मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से लोगों में मिष्ठान्न वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दयानंद जायसवाल ने मुगलहा मेडिकल रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान न्यू जायसवाल ऑटो पार्ट्स पर अपने स्टाफ, मित्रों, शुभचिंतकों, गरीबों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटकर दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री दयानंद जायसवाल ने कहा कि “दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें एकता, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। संगठन का उद्देश्य भी समाज में जागरूकता, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ाना है।”
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने कहा कि “दीपावली के इस शुभ पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम ईमानदारी, मानवता और नैतिकता के पथ पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। संगठन हमेशा जनता के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत रहेगा।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।