वाराणसी
मां ने बेटे पर लगाया कैश और आभूषण चोरी का आरोप
बेटे की गलत संगत और संपत्ति विवाद से बढ़ी मां-बेटे के बीच तनाव
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पाटिया निवासी सावित्री देवी ने अपने बेटे पर घर से 25 हजार रुपये कैश और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। सावित्री देवी के अनुसार चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन भेलूपुर पुलिस अभी तक कोई केस दर्ज नहीं कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि बजरडीहा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करके अपने बेटे का अच्छे स्कूल में दाखिला कराई थी। लेकिन बेटा गलत संगत में पड़कर पैसे की मांग करने लगा। वहीं, अपनी पसंद से शादी करने के बाद उसने मकान का आधा हिस्सा अपने नाम करा लिया है। वहीं, इस मामले में भेलूपुर थाने के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
