Connect with us

वाराणसी

मां कर्मा जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में वितरित हुआ महाप्रसाद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर के गिलट बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को मां कर्मा जनकल्याण समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में मां कर्मा जयंती श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान माता कर्मा की भव्य झांकी सजाई गई, जिसे फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मुख्य समाजसेवी डॉ. शिव कुमार गुप्ता व से संस्था के संस्थापक/संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता ‘बबलू’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माता की वंदना के साथ किया।

इस अवसर पर सुरेश कुमार गुप्ता ‘बबलू’ ने कहा कि माता कर्मा की भगवान जगन्नाथ के प्रति अटूट भक्ति का प्रसंग इतिहास में दर्ज है। बताया कि एक बार फटे-पुराने वस्त्रों में मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने उन्हें बाहर कर दिया था, लेकिन उनकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान जगन्नाथ स्वयं प्रतिदिन उनकी कुटिया में जाकर खिचड़ी का भोग ग्रहण करते थे।

Advertisement

मुख्य वक्ता दीपचंद्र गुप्ता व नंदलाल जायसवाल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा यह दूसरा अवसर है जब मां कर्मा का जन्मोत्सव इस तरह श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान माता की महिमा का गुणगान किया गया तथा खिचड़ी का भोग भगवान जगन्नाथ को अर्पित कर श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार गुप्ता ने किया, जबकि अंत में अमन गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अजय कुमार ‘बाबा जी’, बीना गुप्ता, अनन्या गुप्ता, अनुष्का गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता, अमन कुमार गुप्ता, पिंकू केसरी, आशीष गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page