Connect with us

चन्दौली

“मां आदिशक्ति का स्वरूप होती हैं कुंवारी कन्या” : डॉ. आनन्द बहादुर

Published

on

Loading...
Loading...

आलोक इंटर कॉलेज में छात्र व छात्राओं ने धूमधाम से मनाया नवरात्रि उत्सव

चंदौली। नगर पंचायत स्थित आलोक इंटर कॉलेज गौतम नगर के परिसर में नवरात्र की अष्टमी तिथि को छात्र व छात्राओं ने नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान छात्र व छात्राएं विभिन्न देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर भारतीय संस्कृति व सभ्यता का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. आनन्द बहादुर ने सपरिवार कन्या पूजन कर मां दुर्गा की आराधना की। दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नव दुर्गा स्वरूप की भव्य झांकी प्रस्तुत की। तत्पश्चात छात्राओं ने गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुति कर मां आदिशक्ति की उपासना की।

Loading...

डायरेक्टर डॉ. आज़ाद बहादुर, प्रधानाचार्य डॉ. आनन्द बहादुर, उप प्रधानाचार्य आरती गुप्ता सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भव्य दुर्गा स्वरूप की आरती कर लोककल्याण की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. आनन्द बहादुर ने कहा कि सनातन धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं को मां जगदम्बा का प्रतिबिंब माना जाता है। अनादि काल से भारत देश में कन्या पूजन होता रहा है।

उन्होंने कहा कि शक्ति की आराधना करने के साथ ही महिलाओं व बालिकाओं का समाज में सम्मान करना जरूरी है। सरकार द्वारा भी मिशन शक्ति के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी जनपदवासियों को नवरात्र, विजयादशमी व महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page