Connect with us

वाराणसी

महिला सिपाही को युवती ने हड़काया – “पापा दरोगा हैं, देख लूंगी”

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में रविवार को रथयात्रा चौराहा पर एक महिला सिपाही द्वारा मना करने के बावजूद स्कूटी सवार एक युवती ने बैरियर हटा दी और स्कूटी आगे बढ़ाने लगी। इसके बाद जब महिला सिपाही ने उसे रोका तब युवती ने गाली-गलौज करते हुए महिला सिपाही से कहा कि, पापा हमारे दरोगा हैं, तुमको देख लूंगी। फिर महिला सिपाही के पैर पर स्कूटी चढ़ा कर तेजी से आगे बढ़ गई।

गुंजा विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर गाजीपुर जिले के पारा, मालिकपुरा निवासी उपेंद्र नाथ राय की बेटी अन्नू राय के नाम से है। इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं प्रकरण को लेकर महिला सिपाही ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।‌

Loading...

कमिश्नरेट की अपराध शाखा में तैनात गुंजा विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर उनकी ड्यूटी रथयात्रा चौराहे पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान ही मना करने के बावजूद बैरियर हटाकर और उन्हें धक्का देकर स्कूटी सवार एक युवती अंदर आने की कोशिश की। इसके बाद स्कूटी सवार युवती गाली-गलौज करते हुए बोली कि पापा हमारे दरोगा हैं, तुम्हें देख लेंगे। फिर स्कूटी उनके पैर चढ़ा कर युवती तेजी से निकल गई। इसके चलते उनके पैर में चोट लग गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page