वाराणसी
महिला रेल कर्मियों को किया गया सम्मानित
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रांत की विश्व कल्याण, मानवता की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की मंगल कामना के उद्देश्य से आयोजित सामूहिक 4 दिवसीय धार्मिक यात्रा रविवार को वाराणसी से उज्जैन के लिए ट्रेन 20413 महाकाल एक्सप्रेस द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हो गई। इस आध्यात्मिक यात्रा में लगभग 90 सदस्य सम्मिलित हुए।
इस अवसर परिषद द्वारा वाराणसी रेलवे प्रशासन, उत्तर रेलवे द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता का भी परिषद की ओर से सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया जिसके उपरांत स्टेशन निदेशक द्वारा सभी को यात्रा की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम के संयोजक सुनील कपूर एवं ऋषि शुक्ला द्वारा विशेष रूप से यह यात्रा 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित की गई तथा इस अवसर पर उनके द्वारा उत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित की जाने वाली रेल की महिला कर्मचारियों में श्रीमती रिंकी सिंह, सुकृति मनीषी (दोनों आरक्षण पर्यवेक्षक) तथा अंकिता श्रीवास्तव एवं रीता यादव (दोनों कार्यालय अधीक्षक) शामिल रही।
इस अवसर पर परिषद के सुमन अग्निहोत्री,विष्णु सेठ ,सचिन अग्रवाल विवेक तिवारी, मोना मेहरोत्रा आलोक कपूर हिना मेहरोत्रा हरीश वालिया एवं अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं शुभचिंतक यात्रियों को शुभकामनाएं देने और उन्हें विदा करने के लिए स्टेशन पर उपस्थित रहे।
