Connect with us

वाराणसी

महिला फार्मासिस्ट से फार्मेसी इंचार्ज ने की छेड़खानी, डॉक्टर के सामने जड़ा थप्पड़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के दुर्गाकुंड-कबीरनगर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला फार्मासिस्ट ने फार्मेसी इंचार्ज पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने शुक्रवार को भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में भेलूपुर थाना प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोपहर डेढ़ बजे की घटना अस्पताल के सीसी कैमरे में कैद है।

Loading...

पीड़िता के अनुसार, वह भदोही जिले के औराई क्षेत्र की रहने वाली है और बनारस में वह खोजवां के कश्मीरीगंज में किराये के मकान में रहती है। फार्मेसी इंचार्ज के रूप में तैनात दीपक झा पिछले एक महीने से छेड़खानी और अश्लील बातें कर रहा है। गुरुवार को दीपक ने छेड़खानी की तो अस्पताल के डॉक्टर के केबिन में उसकी शिकायत करने पहुंची। इस बीच दीपक ने डॉक्टर के सामने बाल पकड़कर खींचा और थप्पड़ मारे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page