Connect with us

वाराणसी

महिला ने छीनी कार की चाबी, कचहरी चौराहे पर ओवरटेक कर दी गालियां, लगाया जाम

Published

on

Loading...
Loading...

सोमवार रात वाराणसी के कचहरी चौराहे पर हंगामा हो गया, जब वीआईपी पास लगी एक कार सवार महिला ने ओवरटेक के मामले में दबंगई दिखाई। महिला ने दूसरी कार को रोककर उसकी चाबी छीन ली और ड्राइवर को गालियां देते हुए मारने की कोशिश की।

चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी सब कुछ देखते रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के दौरान बलेनो कार में सवार परिवार ने महिला से माफी भी मांगा लेकिन उसने कुछ नहीं सुना। बीच सड़क पर खड़ी कार के कारण चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रैफिक लाइन से क्रेन बुलाकर कार को साइड में कराया।

Loading...

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कैंट पुलिस से की है।इस घटना में बलेनो कार सवार वंदना श्रीवास्तव अपने रिश्तेदारों के साथ खरीदारी करने आई थीं। ओवरटेक के दौरान उनकी कार का बंपर वीआईपी पास लगी वैगनआर से टच हो गया जिसके बाद वैगनआर सवार महिला ने उनकी कार रोक दी। महिला ने चाबी छीनने के साथ गाली-गलौज की और ड्राइवर को खरी-खोटी सुनाई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक शुरू करवाने के लिए कार्रवाई की। परिवहन एप के जरिए पता चला कि वैगनआर सारनाथ निवासी अजय प्रताप सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page