Connect with us

वाराणसी

महिला दिवस पर हॉकी मैच, बालिकाओं ने दिखाई बराबरी की टक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गंगापुर स्थित हॉकी अकादमी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंगापुर एकेडमी ब्लू व गंगापुर एकेडमी बालिका टीम के बीच सेवन-ए-साइड हॉकी मैच खेला गया। मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

बालिका टीम ने बालक वर्ग के साथ खेलते हुए पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग को सात पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें अंजलि मौर्य ने एक गोल किया। वहीं बालक वर्ग की ओर से जियुत प्रसाद ने मैदानी गोल दागा तथा दूसरा गोल हर्ष राजभर ने कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान गंगापुर हॉकी एकेडमी के सचिव अवधेश मौर्य व संस्थापक स्व. गुलाब प्रसाद मौर्य की धर्मपत्नी स्व. सीता देवी के निधन पर खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को समान अधिकार देने और लैंगिक भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार सिंह “एडवोकेट”, पूर्व महामंत्री दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब ने किया। मैच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद अंसार अंसारी, लालबहादुर मौर्य व माता प्रसाद ने निभाई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page