Connect with us

वाराणसी

महिला डॉक्टर से एक करोड़ से अधिक की साइबर ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर को शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर 1.88 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का शिकार बना लिया गया। ठगों ने इंस्टाग्राम पर ‘Ask Investment’ नामक एक विज्ञापन के जरिए उन्हें अपने जाल में फंसाया। लिंक पर क्लिक करते ही वह ‘Ask Help Desk’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गईं, जिसे ‘प्रिया शर्मा’ नामक युवती संचालित कर रही थी।

प्रिया ने उन्हें प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। शुरुआती निवेश पर मुनाफा दिखाया गया और कुछ राशि वापस भी की गई, जिससे महिला का भरोसा बढ़ता गया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उन्हें टालमटोल किया जाने लगा।

पीड़िता ने बताया कि ग्रुप में अन्य सदस्य भी लगातार मुनाफे की बात करते थे, जिससे उनका यकीन और गहराता गया। उन्हें बताया गया कि पैसा तभी निकलेगा जब आईपीओ में और निवेश किया जाए, इसी चक्कर में उन्होंने बार-बार धनराशि ट्रांसफर की।

रकम देश के विभिन्न राज्यों में स्थित खातों में भेजी गई जिनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बंधन बैंक, टेक्समेक्स, नालको ट्रेडिंग और एसके इंटरप्राइजेज शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि यह रकम आईपीएल सीजन के दौरान चल रहे ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के विजेताओं को भुगतान में इस्तेमाल की गई है।

Advertisement

डीसीपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और तीन टीमें गठित की गई हैं। साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी भी ऑनलाइन निवेश विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है। जालसाज अक्सर शुरुआती लाभ दिखाकर विश्वास जीतते हैं। ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page