Connect with us

गाजीपुर

महिला को राजस्थान ले जाकर बेचने और दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला को राजस्थान ले जाकर बेच देने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2025 को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि अभियुक्तगण महिला को उसकी बहन से मिलाने के बहाने जोधपुर, राजस्थान ले गए और वहां उसे 3 लाख रुपये में विनोद स्वामी के हाथ बेच दिया। इस दौरान विनोद स्वामी और उसके भाई फूलचन्द्र स्वामी ने मारपीट कर उसके साथ बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Loading...

इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 694/2025, धारा 143(2), 115(2), 64(2)(M), 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास से वांछित अभियुक्त फूलचन्द्र स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page