Connect with us

वाराणसी

महिला कजली महोत्सव में मेहदीगंज गाँव की महिलाओं ने बाजी मारी

Published

on

Loading...
Loading...

नागेपुर में जीवंत हुई काशी की लोक कला, महिलाओं ने बांधी शमां

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र में लोक समिति व आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में यूनियन बैंक नागेपुर और विश्व ज्योति जन संचार समिति वाराणसी के सहयोग से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में शुक्रवार को महिला कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। महिला कजली महोत्सव में मेहंदीगंज मड़ई गाँव की महिलाओं ने प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर असवारी और तीसरे स्थान पर जोगापुर गाँव की किशोरियाँ रही। कार्यक्रम में करीब 35 गाँवों की महिलाओं ने भारी संख्या में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisement

कजली महोत्सव में महिलाओं ने पारम्परिक गीतों के साथ-साथ देश भक्ति, मनरेगा, शिक्षा, महिला हिंसा, मौजूदा समय में महिलाओं की स्थिति, भ्रष्टाचार जैसे सामयिक मुद्दों पर गीतों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की। बारिश का मौसम और लोक संगीत, यही तो काशी की सांस्कृतिक पहचान है। यहां हर महीने के लिए अलग-अलग गीत संगीत, तीज त्योहार का विधान है। हर पर्व के लिए अलग गीत और संगीत हैं। तभी तो इसे सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा हासिल है। ऐसे में संस्कृति के संरक्षण में जुटीं लोक समिति के पहल पर नागेपुर में आयोजित हुआ कजरी महोत्सव। दिन भर चले इस कजरी महोत्सव में गांव गिरांव की महिलाओं ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। सभी ने सधे स्वर में कजरी सुनाई जिसे सुन वहां मौजूद श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। प्रतियोगिता कब खत्म हो गई पता ही नहीं चला।

विजेता टीम के सभी सदस्यों को यूनियन बैंक शाखा नागेपुर और विश्व ज्योति जन संचार समिति की तरफ से क्रमशः शील्ड, कंडाल,जग, बाल्टी तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाली अन्य टीमों को थाली के रूप में सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में वाराणसी जिले के अलग-अलग गांवों से महिला स्वयं सहायता समूह की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि में आये रोहनिया विधायक सुनील सिंह पटेल, लोक चेतना समिति की निदेशिका समाजसेवी रंजू सिंह ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन बैंक आफ इण्डिया के ए जी एम अनिल सिंह, समाजसेवी रामधीरज भाई, यूनियन बैंक शाखा नागेपुर के प्रबन्धक ने दीप प्रज्वलन करके किया।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक सुनील सिंह पटेल ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा किया। यूनियन बैंक के ए जी एम अनील सिंह ने कहा कि आज आधुनिकता के दौर में इस तरह की हमारी प्राचीन संस्कृति ख़त्म रही है। ऐसे में लोक संस्कृति पर केंद्रित इस तरह के आयोजन से महिलाओं को समाज में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा और हमारी संस्कृति भी मजबूत होगी।

राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी के प्रोफेसर गीता रानी और डॉ. रवि गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को नीम का पेड़ देकर पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। दूध गंगा स्वीट, वर्मा प्लाई राजातालाब और देव एक्सल फाउंडेशन के निदेशक विनय सिंह की ओर से सभी को जलपान और डाबर का जूस पिलाया गया।कार्यक्रम का संचालन अनिता और आशा ने स्वागत सोनी ने और धन्यवाद ज्ञापन लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया।

इस अवसर पर अनीता, सोनी, विद्या,चन्द्रकला, पंचमुखी, श्यामसुन्दर , सीमा, विद्या, वल्लभ पाण्डेय ,जागृति राही, अनूप श्रमिक, ग्राम प्रधान मुकेश पटेल, शिवकुमार, रामबचन सुनील समेत स्वयं सहायता समूह से सैकड़ो महिलाए शामिल रहे. निर्णायक मंडल के रूप में बहादुर,लालचंद,रामसहारे ,चन्द्रिका,देवनाथ, मोहम्मद सलीम,ज्योति गुप्ता रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page