गाजीपुर
महिला आरक्षी ने महिलाओं और बालिकाओं को पढ़ाया सुरक्षा संग सशक्तिकरण का पाठ
गाजीपुर। जिले में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5 के तहत थाना नगसर हाल्ट की महिला आरक्षी ज्योति कुमारी ने नगसर हाल्ट क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने शासन और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।
महिला आरक्षी ज्योति कुमारी ने कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से इन हेल्पलाइन नंबरों के महत्व को समझने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने की अपील की।
इस प्रकार का जागरूकता अभियान समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक साबित हो रहा है। मिशन शक्ति 5 तहत इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।
