Connect with us

मिर्ज़ापुर

महिला आयोग की सदस्य ने मीरजापुर में की महिला जनसुनवाई, आठ प्रकरणों पर हुई कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आईसीडीएस कार्यक्रम, टेक होम राशन योजना, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के तहत सभी विभागों में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के गठन की समीक्षा की गई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। समीक्षा के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने सभी विभागों को आईसीसी समिति गठन के निर्देश दिए। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के अंतर्गत समय से रिपोर्ट भेजने और पीड़िताओं को शीघ्र लाभ दिलाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य और महिला कल्याण विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए।

Loading...

जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और प्रेम संबंधों से जुड़े शोषण जैसे कुल आठ मामलों को सुना गया। संबंधित विभागों को इन मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, क्षेत्राधिकारी शिखा भारती, सीडीपीओ मीना गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष ज्ञानूप्रिया, महिला सशक्तिकरण हब की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू यादव, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक पूजा मौर्या, एनआरएलएम के रामचन्द्र, चाइल्ड लाइन के अरुण मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, थाना प्रभारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page