Connect with us

वाराणसी

महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत खाद्य सामग्री प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत समाज कार्य विभाग प्रोफेसर राजाराम शास्त्री सभागार में पौष्टिक तथा अन्ना (मिलेट्स) से बने खाद्य सामग्री की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके निर्णायक मंडल में रश्मि दुबे, केंद्र प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर, वाराणसी तथा गुरमीत सिंह, पूर्व डीपीओ बाल विकास विभाग, वाराणसी रहे। यह कार्यक्रम महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प
गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर किया गया ,तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को प्रतियोगिता हेतु व्यंजन के प्रस्तुतीकरण हेतु तैयारी के लिए कहा गया । इसके पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के व्यंजनों का जायका लिया गया और उनसे व्यंजन की विधियो के बारे मे भी पूछा गया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिनमें प्रथम पुरस्कार हर्ष कुमार सिंह, एम एस डब्ल्यू द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार आरजू कुमारी, एम एस डब्ल्यू द्वितीय सेमेस्टर, तथा तृतीय पुरस्कार अनीस कुमार गुप्ता एवं कविता वर्मा को प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार सोनी, अंकिता एवं अलीना खान को प्राप्त हुआ। उसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को भाग लेने एवं उनके उत्साह को बरकरार रखने के लिए भेंट स्वरूप कलम प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र के सभी सदस्य प्रोफेसर भावना वर्मा, प्रोफेसर निमिषा गुप्ता, प्रोफेसर शैल परवीन प्रोफेसर, डॉ. अंजना वर्मा आदि सभी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एम एम वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया एवं विद्यार्थियों को मोटे अनाज के फायदे के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का संयोजन भारती कुरील, सदस्य, महिला अध्ययन केंद्र द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चंद्रमणि, सदस्य, महिला अध्ययन केंद्र द्वारा दिया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page