चन्दौली
महिलाओं के उत्थान को लेकर स्वामी कबीर ट्रस्ट की बैठक संपन्न

ट्रस्ट की महिला पदाधिकारियों की बैठक में गूंजी आदिवासी बच्चों की शिक्षा की आवाज
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट संस्था की महिला पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक कैलाशपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और संस्था के लक्ष्य और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श भी किया गया तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि संस्था के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पदाधिकारियों संग गहन विचार-विमर्श किया गया और साथ ही लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक योजनाओं और रणनीतियों पर चर्चा की गई। बजट से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई तथा संगठन के सुचारु रूप से संचालन के लिए प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
महिलाओं के उत्थान के लिए आने वाले महीनों में संस्था द्वारा पौधारोपण, आदिवासी बच्चों के बीच पुस्तक वितरण तथा महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा और साथ ही सदस्यों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए नए सदस्यों को संस्था से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर मालती गुप्ता, नीना वैश्य, डॉ. गीता कुमारी, अल्पना पांडेय, सोनी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।