Connect with us

गाजीपुर

महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष अभियान की शुरुआत

Published

on

गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण का शुभारंभ शनिवार को जनपद में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक जखनियां बेदीराम, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव सम्बोधन को सुना।

शासन के निर्देशानुसार 20 सितंबर 2025 से 21 अक्टूबर 2025 तक मिशन शक्ति फेज-05 विशेष अभियान के रूप में सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मिशन शक्ति चरण 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम:
महिला बीट प्रणाली का सुदृढ़ीकरण किया गया, जिसके अंतर्गत महिला आरक्षियों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवतियों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल फ्रॉड से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में जनपद गाजीपुर में महिला संबंधी अपराधों में भारी कमी आई है। मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य सभी पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाना है। इस अवसर पर उन्होंने एक नई पहल की भी शुरुआत की, जिसके तहत जनपद के सभी विद्यालयों में प्रथम चरण में 200 शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएंगी। इन पेटिकाओं पर संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी का मोबाइल नंबर अंकित रहेगा। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक संकल्प है — हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त समाज देने का। पुलिस विभाग इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनपद में मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page