Connect with us

गाजीपुर

महाशिवरात्रि पर निकली भगवान शिव की भव्य बारात, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

Published

on

Loading...
Loading...

अंत में भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

भीमापार (गाजीपुर) जयदेश। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भीमापार में देवाधिदेव भगवान शिव की भव्य एवं आकर्षक बारात धूमधाम से निकाली गई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

बारात का शुभारंभ प्रातः करीब 11 बजे सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल, भीमापार से हुआ। शिव बारात में निकाली गई झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय के बच्चों ने पार्वती, नन्दी, राम-जानकी, राधा-कृष्ण, बजरंगबली, लक्ष्मण सहित विभिन्न ऋषि-मुनियों एवं राक्षसों का रूप धारण कर रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बारात में शामिल हुए। शिवभक्त “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। बारात बाजार सहित विभिन्न देवालयों से होते हुए राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

Advertisement

कार्यक्रम के समापन पर राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हरिनाम दास शास्त्री जी के निर्देशन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक विनय यादव, रोहित गुप्ता (बुलेट), छेदी सेठ, पन्ना यादव, साहब यादव, भैयालाल सोनकर, प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, भूपेंद्र यादव, अजीत यादव, रामनिवास यादव, अशोक, रमाशंकर, अमित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page