Connect with us

गाजीपुर

महाशिवरात्रि को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां(गाजीपुर) जयदेश। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली भुड़कुड़ा परिसर में मंगलवार  को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव ने की। बैठक में परसपुर, जखनियां तथा बारोड़ीह,सहित विभिन्न क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात एवं भव्य पूजन कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कोतवाली प्रभारी ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों से अपील की कि प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

Loading...

बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जखनियां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पांडे, बजरंगी प्रसाद, सुशील तिवारी, गौरव सिंह सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में कोतवाली प्रभारी ने सभी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page