सियासत
महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग
मुंबई। विधान परिषद की चार सीटों पर चुनाव प्रचार पहले से ही चल ही रहा है। अब चुनाव आयोग ने विधान परिषद की 11 सीटों पर भी चुनाव घोषित कर दिए हैं। 25 जून से 2 जुलाई तक नामांकन भरे जाएंगे और 12 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी शाम चुनाव नतीजे भी आए जाएंगे। इस चुनावी संग्राम में हर एक पार्टी के लोगों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इस चुनाव में महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक मतदान कर विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल इस साल 23 नवंबर को ख़त्म हो रहा है। माना जा रहा है कि 15 से 20 अक्टूबर के बीच विधानसभा चुनाव होंगे। लेकिन उससे पहले विधान परिषद के 11 सदस्य 27 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने से पहले चुनाव कराने होंगे, जिसके लिए विधानसभा के विधायक मतदान करेंगे।
