Connect with us

सियासत

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री पद पर स्थिति अस्पष्ट

Published

on

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति अभी तक साफ नहीं हो पाई है। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार राजभवन पहुंचे हैं। शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है।

शिंदे ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे उनके आवास के बाहर कोई जश्न नहीं मनाएं। कहा जा रहा है कि महायुति की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि शिवसेना शिंदे का नाम आगे बढ़ा रही है। शिंदे ने सोशल मीडिया पर कहा, “महायुति की बड़ी जीत के बाद राज्य में फिर से हमारी सरकार बनेगी। हमने मिलकर चुनाव लड़ा और हम अब भी एकजुट हैं।

“साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि वे उनके समर्थन में कहीं इकट्ठा न हों। 23 नवंबर को चुनाव परिणामों के बाद महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीतकर सरकार बनाने की स्थिति स्पष्ट कर दी थी।

भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी जबकि शिवसेना को 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। वहीं फडणवीस दिल्ली पहुंचे और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करने के लिए सोमवार रात को राष्ट्रीय राजधानी गए। वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी के विवाह समारोह में भी शामिल हुए।

फडणवीस अब महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa