Connect with us

बलिया

महामंडलेश्वर बनने पर श्रीनाथ मठ के महंथ का रसड़ा में भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया)। श्रीनाथ मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी को प्रयागराज कुंभ मेले में पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी का महामंडलेश्वर पद से सम्मानित किया गया। महामंडलेश्वर बनने के बाद उनके रसड़ा आगमन पर नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन और पूजन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया, जिसमें पुष्प वर्षा और माल्यार्पण शामिल था।

स्वागत में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल, जिला महामंत्री इकबाल अंसारी, नगर अध्यक्ष अंजनी गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश सोनी समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Loading...

उनके स्वागत में बैंड बाजा और पुलिस सुरक्षा के बीच नगर का परिभ्रमण हुआ, और अंत में श्रीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की गई। पूरे नगर में खुशियों का माहौल था और लोग इस ऐतिहासिक अवसर पर बेहद खुश नजर आ रहे थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page