Connect with us

वाराणसी

महापौर ने भेलूपुर जोन में लगायी जन चौपाल, दस शिकायतों का किया मौके पर ही निस्तारण

Published

on

वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने जन चौपाल की अगली कड़ी में भेलूपुर जोन में जन चौपाल की गयी। जन चौपाल में नागरिक एवं क्षेत्रीय पार्षदगण उपस्थित थे। चौपाल में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें जी0आई0एस0 व नामान्तरण से सम्बन्धित 18 शिकायतें, पार्क से सम्बन्धित 1 शिकायत, पेयजल व सीवरेज से सम्बन्धित 5 शिकायत, पशु चिकित्सा से सम्बन्धित 3 शिकायत, निर्माण विभाग से सम्बन्धित 1 शिकायत तथा जन्म मृत्यु से सम्बन्धित 1 शिकायत प्राप्त हुई। मा0 महापौर ने जी0आई0एस0 व नामान्तरण से सम्बन्धित 18 शिकायतों में 10 शिकायतों का निस्तारण तत्काल करा दिया गया, जिससे सम्बन्धित भवन स्वामियों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की गयी। शेष सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तत्काल गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय।
जन चौपाल के पश्चात सभी अधिकारियों के साथ भेलूपुर जोन पर बैठक भी गयी, जिसमें निर्देशित किया गया कि जी0आई0एस0 में प्राप्त आपत्तियों का तत्काल निस्तारण कराया जाय, जिससे भवन स्वामियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक व सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर गृहकर वसूली की जाय तथा लक्ष्य के प्रति शत प्रतिशत वसूली की जाय।
जन चौपाल में महापौर के साथ नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, उपसभापति, पार्षदगण, अधिशासी अभियन्ता (जलकल विभाग), सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सामान्य विभाग(सहायक अभियन्ता) उपस्थित रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page