Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ 2025: वाराणसी में तैयारियों की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में आगामी महाकुम्भ-2025 के दौरान वाराणसी जिले में सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सुगम यातायात, भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन किया जाए।

Loading...

उन्होंने बताया कि महाकुम्भ के दौरान लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आगमन की संभावना है जिसके लिए पर्यटक पुलिस श्रद्धालुओं की सहायता और मार्गदर्शन करेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया चिन्हित किए जाएंगे।

मंदिरों में तैनात कर्मियों को अच्छे व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर रूट पर प्रत्येक 5 किमी की दूरी पर चौकियां स्थापित की जाएंगी जिनमें महिला और पुरुष सिप

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page