Connect with us

वायरल

महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में पहली डिलीवरी

Published

on

Loading...
Loading...

महाकुंभ मेला क्षेत्र के परेड में स्थापित इस अस्थाई अस्पताल में पहली बार प्रसव जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं

महाकुंभनगर। महाकुंभ मेला क्षेत्र के परेड स्थित अस्थाई सेंट्रल हॉस्पिटल में रविवार को पहली सफल डिलीवरी कराई गई। डॉक्टर गौरव दुबे के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 20 वर्षीय महिला सोनम को सुरक्षित प्रसव कराया। सोनम ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया, जिसका वजन 2.4 किलोग्राम है।

महाकुंभ मेला के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव दुबे ने जानकारी दी कि यह महाकुंभनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में पहला सफल प्रसव है। इस प्रक्रिया में डॉक्टर नूपुर और डॉक्टर वर्तिका ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं और दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है।

यह उल्लेखनीय है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के परेड में स्थापित इस अस्थाई अस्पताल में पहली बार प्रसव जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। सेंट्रल हॉस्पिटल में लेबर रूम की स्थापना कर यह सुनिश्चित किया गया है कि मेला क्षेत्र में किसी भी गर्भवती महिला को त्वरित और सुरक्षित चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।

सेंट्रल हॉस्पिटल की इस उपलब्धि से महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और व्यवस्थित चिकित्सा प्रबंधन का प्रमाण मिलता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page