Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ की भव्यता के पीछे मोदी-योगी का नेतृत्व : अजीत सिंह बग्गा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महाकुंभ 2025 की दिव्यता और भव्यता ने पूरे विश्व को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अध्यात्मिक क्षेत्र के अलावा सिनेमा, उद्योग जगत और अन्य क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियां इस भव्य आयोजन को देखकर हैरान हैं। व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा ने सिगरा स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व को दिया।

बग्गा ने कहा कि महाकुंभ में संतों द्वारा मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर किए गए निर्णय को सनातन परंपरा की शुद्धता और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित माना जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुस्लिम समाज भाईचारा कायम रखने के लिए इस निर्णय का स्वागत और सहयोग करेगा।

Loading...

काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों को सुगम दर्शन के लिए जारी पास के नवीनीकरण का समर्थन करते हुए उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि काशीवासियों के लिए रोजाना दर्शन की अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने काशीवासियों को हो रही समस्याओं पर ध्यान देने का आह्वान किया।

बग्गा ने कहा कि महाकुंभ 2025 की सफलता ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page