Connect with us

अपराध

महाकुंभ आयी युवती की गला रेतकर हत्या, बाथरूम में मिला शव, साथी युवक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। महाकुंभ में स्नान के लिए आयी एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला, जबकि उसके साथ आया युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर मंगलवार रात झूंसी इलाके में एक किराये के कमरे में ठहरने की अनुमति ली थी।

बुधवार सुबह अन्य किराएदारों ने बाथरूम में युवती का शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे में खून के छींटे मिले, लेकिन युवती का बैग और पर्स गायब था। पुलिस का मानना है कि पहचान छिपाने के लिए आरोपी युवक युवती का सामान लेकर फरार हुआ है।

कमरा देने वाले दुकानदार ने बताया कि युवक ने न तो आईडी दी और न ही मोबाइल नंबर। उसने कहा था कि थोड़ी देर में नंबर दे देगा, लेकिन फिर वापस नहीं आया। इस वारदात के बाद पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page